Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: चम्पावत :घाट लोहाघाट एनएच में नवीन होटल के पास जंगल की आग ने मचाया तांडव 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 9, 2024
घाट लोहाघाट एनएच में नवीन होटल के पास जंगल की आग ने मचाया तांडव चंपावत जिले में एक बार फिर से जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है रविवार को जिले के बाराकोट ब्लॉक की ग्राम सभा गैरी गुमोद मे अज्ञात ग्रामीणों द्वारा अपने खेतों में झाड़ियां में आग लगाई थी देखते ही देखते आग आसपास के जंगल में फैलते हुए चंपावत पिथौरागढ़ एनएच में स्थित नवीन होटल के पास विकराल रूप लेकर पहुंच गई आग ने एयरटेल कंपनी के स्टोर किए गए अंडरग्राउंड डक्ट केबल , होटल स्वामी के घास के लुट्टे और लकरियो के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया आग की गंभीरता को देखते हुए टैंकर से पानी भरने के लिए आए हुए आई0टी0बी0पी0 के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार एवं छोटेलाल मौके पर पहुंच गए और उन्होंन ग्रामीण नवयुवकों के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया वहीं सूचना पर लोहाघाट फायर स्टेशन से एफएसएसओ चंदन राम के निर्देश में फायर टीम तथा बाराकोट पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद फायर टीम ने अग्नि समन वाहनों से आग पर पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया आग से वन संपदा व होटल स्वामी को भारी नुकसान हुआ है। आग बुझाने में लीडिंग फायरमैन नीरज राणा,चालक जगदीशसिंह, राजूकुमार,फायरमैन भरतसिंह,नारायण बोरा ,हेमचंद सिंह,पूजा राणा   कोमल राणा तथा यूवा राहुल, विकास, कमलेश जोशी,श्याम सिंह आदि ने सराहनीय सहयोग किया। वही मौके पर मौजूद लड़ीधुरा सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने सभी ग्रामीणों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह इस मौसम में कहीं पर भी किसी भी प्रकार की आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन केंद्र में दे तथा जंगलों के किनारे खेतों में आग न लगाने की अपील की तथा जंगल को आग से बचाने में सराहनीय सहयोग के लिए अग्निशमन विभाग,आईटीबीपी के जवानों व ग्रामीण युवाओं को धन्यवाद दिया

जरूरी खबरें