Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता महिला तस्कर से 203 ग्राम स्मैक बरामद।

एसएसपी नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन" को साकार करते हुए नैनीताल एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर एसओजी व हल्द्वानी पुलिस ने 60 लाख से अधिक कीमत की 203 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने बताया। 25 मार्च की शाम को बेलबाबा के पास चेकिंग के दौरान एसओजी व नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया पुलिस ने 203 ग्राम स्मैक के साथ शिवनगर ट्रांजिट कैंप उधम सिंह नगर निवासी कनिका (40) पत्नी विजय को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया बरामद स्मैक की कीमत ₹60 लाख से अधिक है। उन्होंने बताया महिला नशा तस्कर ने बताया वह इस स्मैक को बिलासपुर के एक नशा तस्कर से खरीद कर हल्द्वानी में स्मैक की सप्लाई करने आई थी।

एसएसपी ने बताया नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने पुलिस टीम की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए ₹2500 की नकद धनराशि से सम्मानित किया है ।कहा नैनीताल पुलिस लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है।

जरूरी खबरें