Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के नर्सरी गधेरे में रेत से भरा डंपर दुर्घटनाग्रस्त चालक घायल। डीएम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 9, 2025

लोहाघाट के नर्सरी गधेरे में रेत से भरा डंपर दुर्घटनाग्रस्त चालक घायल। डीएम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।

पुलिया की रेलिंग तोड़ गधेरे में गिरा रेत से भरा डंपर। चालक मौके से हुआ लापता।लोहाघाट ।चंपावत लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में आज मंगलवार दोपहर को 11:30 बजे के लगभग लोहाघाट के नर्सरी गधेरे के पास चलथी से रेत भरकर लोहाघाट की ओर आ रहा डंपर पुलिया की रेलिंग तोड़ता हुआ गधेरे में जा गिरा। दुर्घटना में चालक मामूली रूप से घायल हो गया है। सूचना पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। दुर्घटना में नर्सरी गधेरे की पुलिया की रेलिंग व वन विभाग का गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने कहा गनीमत रही दुर्घटना के वक्त कोई पानी नहीं भर रहा था अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था। घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम की दुर्घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। गनीमत रही दुर्घटना में चालक बाल बाल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लोहाघाट थाने के प्रभारी एसओ भुवन आर्य ने बताया पुलिस ने चालक का पता लगा लिया है। टिप्पर मे दो लोग सवार थे। उन्होंने बताया दुर्घटना मे वाहन चालक अनिल सिंह निवासी दूयरी चंपावत को मामूली चोट आई है। प्रभारी एसओ ने बताया वाहन चालक के मुताबिक वाहन को पास देने के दौरान यह हादसा हुआ है।

जरूरी खबरें