Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लोहाघाट:कुमाऊँ की संस्कृति का अनमोल प्रतीक है भीटोले का महीना :शशांक पाण्डे

लोहाघाट:कनेड़ी में गुलदार का आतंक ग्रामीण लगा रहे हैं गस्त। ग्रामीणों की पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

चंपावत:खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए शासन की पहल, हेल्पलाइन जारी

लोहाघाट:मुक्ता मेमोरियल होली बिजडम एकेडमी का वार्षिक परीक्षा फल घोषित।

: लोहाघाट नगर पालिका ईओ के लगातार छुट्टी पर रहने के कारण नगर के विकास कार्य हुए प्रभावित डीएम ने बीडीओ लोहाघाट को दिया ईओ का चार्ज

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 12, 2023
बी डी ओ लोहाघाट संभालेंगे लोहाघाट नगर पालिका के ईओ का चार्ज लोहाघाट नगर पालिका की ईओ प्रियंका रैकवाल के अधिकतर छुट्टी पर रहने के कारण लोहाघाट नगर के विकास कार्य ठप गए हैं तथा सफाई व्यवस्था चरमरा गई तथा कार्यालय से संबंधित कई कार्य लटके हुए हैं बुधवार को लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया ईओ प्रियंका रैकवाल अधिकतर छुट्टी में रहती हैं जिस कारण पालिका कार्यालय के कई कार्य लंबित पड़ गए हैं तथा नगर के विकास कार्य भी प्रभावित हो चुके हैं वर्मा ने बताया ईओ प्रियंका रैकवाल के द्वारा उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से 6 महीने की छुट्टी में जाने का मैसेज भेजा गया है पालिका अध्यक्ष ने बताया इस बात की जानकारी उन्होंने डीएम चंपावत को दे दी है जिसके बाद डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने इस बात का संज्ञान लेते हुए लोहाघाट ब्लॉक के बीडीओ अशोक अधिकारी को नगर पालिका लोहाघाट के ईओ का अतिरिक्त चार्ज संभालने के निर्देश दे दिए हैं बी डी ओ अधिकारी जल्द लोहाघाट ईओ का चार्ज संभालेंगे पालिका अध्यक्ष ने कहा ईओ के इस तरह लगातार गायब होने से पालिका कर्मीयो में उनके खिलाफ काफी आक्रोश था ईओ के ना रहने से पालिका कर्मियों के भी कई कार्य लटके पड़े थे

जरूरी खबरें