Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:संकुल ढोरजा में बाल मेले का भव्य आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 18, 2026

संकुल ढोरजा में बाल मेले का भव्य आयोजन।

लोहाघाट ब्लॉक के संकुल संसाधन केंद्र ढोरजा के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के बाल मेले का आयोजन आज गुरुवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के सभागार में किया गया।मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी की अध्यक्षता एवं शिक्षक नरेश फर्त्याल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके हुई।जीआईसी दिगालीचौड़ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में ग्रामप्रधान बिंडातिवारी पूजा देवी,ग्राम प्रधान नाकोट खोलिया लक्ष्मण सिंह भंडारी,सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।नवनियुक्त सीआरपी नीतू मेहरा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन से प्रियंका रस्तोगी द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।बाल मेले में संकुल ढोरजा के 12 विद्यालयों के 125 विद्यार्थियों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया एवं एक से बढ़कर एक टीएलएम एवं मॉडलों का प्रस्तुतीकरण किया। सभी आगंतुक विद्यार्थियों के लिए मेजबान विद्यालय द्वारा भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ.जोशी द्वारा सभी मार्गदर्शक शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया एवं कहा कि ऐसे आयोजनों से नौनिहालों में नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास उद्यमशील,स्वावलंबन आदि गुणों का विकास होता है।इस अवसर पर शिक्षक सुरेन्द्र जीत कौर,नीरज नाथ,कमलेश जोशी,बृजेश सिंह ढेक,राहुल पाटनी,अर्जुन छतोला,नरेश फर्त्याल,शरद जोशी,भगवती भट्ट,तारा अधिकारी,पंकजलता वर्मा,दीपा खम्पा,गीतांजलि, रितु वर्मा,कलावती जोशी,बृजेश कुंवर,दिवाकर सिंह बुदियाल,मान बोहरा,आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें