Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी ने कालूखाड़ मेरोली में करोड़ों के विकास कार्य किए स्वीकृत: कलखुड़िया

चमोली : टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हादसा 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू बचाव अभियान जारी

बाराकोट:20 अगस्त से बरदाखान बिसराडी आली सड़क के लिए ग्रामीण करेंगे डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन।

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लालकुआं में मॉर्निंग वॉक को जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 18, 2026

लालकुआं में मॉर्निंग वॉक जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

लालकुआं। मॉर्निंग वॉक में जा रहे एक व्यक्ति को अचानक लंगूर ने जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क में पटक दिया सिर के बल सड़क में गिरने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र वासियों ने शासन प्रशासन से निरंकुश हो चुके लंगूरों को पकड़ने की मांग की है। जानकारी के अनुसार आज प्रातः तड़के राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी मोहम्मद इदरीश उम्र 69 वर्ष अपने मित्रों के साथ डॉर्बी फील्ड में मॉर्निंग वॉक को जा रहे थे। जैसे ही वह वार्ड नंबर 3 वाली सड़क में डॉर्बी फील्ड की ओर को चल रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आए लंगूर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। विशालकाय लंगूर की जोरदार टक्कर से वह सड़क में सिर के बल गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।उनके परिवार में एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं। घटना से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। क्षेत्र वासियों ने क्षेत्र में निरंकुश होकर घूम रहे आवारा बंदरों को पकड़ने की जोरदार मांग की है।

जरूरी खबरें