Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

सूचना

: चंपावत:चलथी मैं हाइड्रा क्रेन दुर्घटना मे घायल चालक की मौत 

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 24, 2024
चलथी मैं हाइड्रा क्रेन दुर्घटना मे घायल चालक की मौत टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के पास चम्पावत की ओर से आ रही एक हाइड्रा क्रेन शुक्रवार रात 9:00 बजे के लगभग अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बिहार निवासी चालक की मौत हो गई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुच कर रात के अंधेरे में घायल चालक का रेस्क्यू कर 108 वाहन द्वारा चालक को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां डॉक्टर उमर द्वारा चालक को मृत घोषित कर दिया गया। वाहन चालक विक्रम पासवान पुत्र जितन पासवान बिहार राज्य के ग्राम झंडापुर थाना विलीपुर जिला भागलपुर का रहने वाला था। डॉ. उमर ने बताया कि विक्रम पासवान ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व दम तोड़ दिया था। वहीं टनकपुर थाने के एसएसआई सुरेन्द्र कोरंगा ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है

जरूरी खबरें