Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम ने निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 17, 2026

डीएम ने निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

परिसर में खड़े विद्युत पोलों को हटाने के डीएम ने विद्युत विभाग को दिए निर्देश।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आज लोहाघाट के छमनिया क्षेत्र में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। ₹32.22 करोड़ की लागत से निर्मित हो रही यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। परियोजना के अंतर्गत टाइप-2 एवं टाइप-3 के चार-चार आवासीय क्वार्टर, टाइप-5 का एक क्वार्टर, कैंटीन, गार्ड रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ के लिए भी आधुनिक और सुरक्षित आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को परिसर में मौजूद बिजली के पोलों को शीघ्र हटाने के निर्देश भी दिए, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय छात्रों को यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित और आधुनिक वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थानों का विकास क्षेत्र की समग्र प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है और यह परियोजना स्थानीय समुदाय को बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान करेगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार लोहाघाट , आर के मांगलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें