Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अदालत ने चरस तस्कर को सुनाई 15 वर्ष कठोर कारावास की सजा डेढ़ लाख का लगाया जुर्माना।

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट:तूफान से सुतेड़ा व चाचड़ी में भारी नुकसान ।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 3, 2026

तूफान से सुतेड़ा व चाचड़ी में भारी नुकसान ।

लोहाघाट विधानसभा के चाचड़ी गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया आज रविवार दिनांक 3 मई को अचानक दोपहर को आए तूफान और बारिश के कारण ग्राम सभा सूतेड़ा के चांचरी व सुतेड़ा मे भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया तूफान से कई ग्रामीणों के पशुबाड़ों की छत और किचन की छत उड़ गई है ।जिसकी सूचना राजस्व उप निरीक्षक को दे दी गई है है। उन्होंने प्रशासन से अपील अपील करते हुए कहा गांव का मौका मुआयना कर पीड़ित लोगों को उचित राहत सहायता प्रदान की जाए ।जिससे इस समस्या का उचित समाधान हो । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा बारिश व तूफान ने फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है तथा जल श्रोतों को भी नुकसान हुआ है । कहा वैसे भी गांव पानी की समस्या से जूझ रहा है

हर घर नल हरघर जल योजना की सुस्त चाल जो पांच वर्ष बीत जाने पर भी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत से उक्त विषय का संज्ञान लेते हुए समस्याओं के उचित समाधान करने की अपील की है। इसके अलावा बाराकोट ब्लॉक की ग्राम सभा बेड़ाओड के प्राथमिक विद्यालय तड़ीगाव में चीड़ का पेड़ गिरने से बिजली का तार विद्यालय और एक परिवार के नीचे मकान में आ गिरा जिससे चारदीवारी में पेड़ गिर गया हैं और बिजली का पोल टूट गया हैं । ग्राम प्रधान मनीषा विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यालय को खतरा पैदा हो गया हैं। उन्होंने भी प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

जरूरी खबरें