Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : दून:मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री ने वितरित किए तीलू रौतेली पुरस्कार । लोहाघाट की अनामिका बिष्ट हुई सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 4, 2025

..मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री ने वितरित किए तीलू रौतेली पुरस्कार । लोहाघाट की अनामिका बिष्ट हुई सम्मानित।

समाज के लिए प्रेरणाश्रोत बन रही महिलाएं : रेखा आर्या

33 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार मिला। टनकपुर की दीपा पांडे भी हुई सम्मानित ।देहरादून में 4 सितंबर गुरुवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार वितरित किए। प्रदेश भर से कुल 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चुना गया ।जबकि 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% आरक्षण देने का बड़ा कदम उठाया । इसके साथ ही समान नागरिक संहिता लागू करके महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाया । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का रहेगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 1661 के दौर में तीलू रौतेली ने एक सशक्त महिला और वीरांगना के रूप में जैसी उपलब्धियां हासिल की, वह आज आश्चर्यजनक लगती हैं। रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है और तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 11 हजार से तीन बार बढ़ाते हुए अब 51 हजार रुपए कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इसी तरह प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि महिला सारथी योजना और एकल महिला स्वरोजगार योजना के जरिए प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में भी यह सुनिश्चित किया गया है कि बालिका खिलाड़ियों को भी बराबर संख्या में सहायता राशि मिले। चंपावत जिले से लोहाघाट की मूल निवासी( वल्सो) की कराटे खिलाड़ी अनामिका बिष्ट को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा टनकपुर निवासी श्रीमती दीपा पांडे को उनकी विशिष्ट कार्य सेवाओं हेतु राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा आदि उपस्थित रहे। अनामिका बिष्ट को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने पर लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ,अजय बिष्ट, राजू गढ़कोटी, विपिन गोरखा, लोकेश पांडे , रमेश बिष्ट सहित समस्त क्षेत्र वासियों ने शुभकामनाएं दी।

जरूरी खबरें