Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

सूचना

: चम्पावत:देवीधुरा मे सेप्टिक टैंक ओवरफ्लो होने से घरों में घुसा गंदा पानी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 10, 2024
देवीधुरा मे सेप्टिक टैंक ओवरफ्लो होने से घरों में घुसा गंदा पानी। देवीधुरा के बाराही धाम में शौचालय का सेफ्टी टैंक ओवरफ्लो होने के कारण उसका गंदा पानी घरों में घुसने के साथ गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल बना हुआ है। मंदिर कमेटी के बिशन सिंह चम्याल एवं हयात सिंह के अनुसार पर्यटन विभाग द्वारा नया सेप्टिक टैंक बनाने को लगभग 5 लाख रूपए की धनराशि दी थी जिसमें विभाग द्वारा एक ही टैंक में बाथरूम व शौचालय के पानी का निकास किए जाने के कारण वह ओवरफ्लो हो गया है जबकि बाथरूम और शौचालय की अलग-अलग निकासी की जानी चाहिए थी। विभाग द्वारा पाइपों को दबाने के बजाय उन्हें ओवरहेड छोड़ा गया है। केएमबीन की इस लापरवाही से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।उधर अभियंता शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार को स्वयं बाराही धाम जाकर समस्या का समाधान करेंगे। इधर इस मुद्दे को लेकर मंदिर कमेटी उक्त कार्यों की जांच की मांग को लेकर शीघ्र ही डीएम से मिलने चंपावत जाएगी।

जरूरी खबरें