Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

सूचना

: दिनेशपुर:सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई कार दो युवकों की मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 4, 2024
सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई कार दो युवकों की मौत सड़क किनारे खड़़े वाहन से कार टकराने से दिनेशपुर के दो युवक की मौत । एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती है घायल मृतक का नाम 28 वर्षीय गोपाल मल्लिक पुत्र केशव मल्लिक वार्ड 5 दुर्गा मंदिर, दूसरा मृतक 26 वर्षीय सोनू सरकार पुत्र धरम चंद्र सरकार वार्ड चार सतसंग बिहार के सामने। तो वही गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय दीपू ढाली पुत्र बाबु ढाली वार्ड 5 दिनेशपुर। हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में भर्ती है।बुधवार की रात एक बजे के करीब तीनों रुद्रपुर से कार से घर लौट रहे थे। मटकोटा मोड़ के पास कार पहले से खड़ी गाड़ी से जा टकराया जहां पर दोनों युवको की मौत हो गई। इस घटना से पूरे दिनेशपुर में शोक का माहौल छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जरूरी खबरें