Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : धारचूला:पूर्व आईजी विमला गुंज्याल बनी गुंजी गांव की निर्विरोध ग्राम प्रधान।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 4, 2025

पूर्व आईजी विमला गुंज्याल बनी गुंजी गांव की निर्विरोध ग्राम प्रधान।पंचायत चुनाव की बड़ी खबर। पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला के दूरस्थ गांव गुंजी के ग्रामीणों के द्वारा उत्तराखंड पुलिस की पूर्व आईजी विमला गुंज्याल को अपना निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया । गुंजी के ग्रामीणों के द्वारा पूर्व आईजी विमला गुंज्याल को सर्व सम्मति से ग्राम प्रधान चुन पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल कायम की है। सभी प्रत्याशियों को इससे सीख लेनी चाहिए। उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है। पूर्व आईजी विमला गुंज्याल के द्वारा इतने बड़े पद में रहने के बावजूद गांव के विकास के लिए अपनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ग्राम प्रधान पद स्वीकार करते हुए गांव के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है। जो उनका अपनी मातृभूमि व अपने लोगों के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है। ग्रामीणों को पूरा विश्वास है पूर्व आईजी के नेतृत्व में उनका गांव विकास के नए आयम तय करेगा। बिमला गुंज्याल की गिनती उत्तराखंड के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती है।

जरूरी खबरें