Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा:9 अगस्त को खेली जाएगी बग्वाल देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारी को लेकर बैठक

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 20, 2025

बाराही धाम देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन व मेला कमेटी की बैठक मुख्य मेला 'बग्वाल' 9 अगस्त को

5 से 16 अगस्त तक चलेगा मेला बाराही धाम देवीधुरा मेले की तैयारियों को लेकर आज जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने की। बैठक में मेला समिति के पदाधिकारियों सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।बैठक में अवगत कराया गया कि इस वर्ष देवीधुरा का पारंपरिक एवं ऐतिहासिक मेला दिनांक 5 अगस्त से 16 अगस्त, 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य आयोजन 'बग्वाल' 9 अगस्त को सम्पन्न होगा।बैठक में मेले की समस्त व्यवस्थाओं—यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, ठहराव, एवं आपदा प्रबंधन आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मेले में क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। मेले क्षेत्र में आने वाले सभी पैदल मार्गों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने,चिकित्सा सेवाओं के पुख्ता इंतजाम करने, और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।बैठक में यह भी तय किया गया कि मेले क्षेत्र में दुपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित मार्ग मिल सके।उप जिलाधिकारी पाटी को मेला अधिकारी नामित किया गया है, जो मेला व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समन्वय हेतु उत्तरदायी होंगी।बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा पूर्व में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।बैठक में अध्यक्ष मां बराही धाम मंदिर समिति खीम सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी पाटी नितेश डांगर, उप जिलाधिकारी अलकेश नौडियाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट, सीओ शिव सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल यूनुस, आरटीओ सुरेंद्र कुमार, ईई लोनिवि एम सी पलड़िया, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम वीके पाल, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड विजय सकारिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें