Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सूचना

: लोहाघाट:हैंडपंप में गंदगी फेंकने पर लोगों में आक्रोश कार्यवाही की मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 16, 2025
हैंडपंप में गंदगी फेंकने पर लोगों में आक्रोश कार्यवाही की मांग लोहाघाट नगर में जहां पेयजल का संकट बढ़ता ही जा रहा है लोग नोलों ,धारों व हैंड पंपों पर निर्भर हो गए हैं वहीं किसी अराजक तत्व के द्वारा लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड में डिग्री कॉलेज मार्ग में लगाए गए हैंड पंप में शनिवार रात गंदगी फेक दी ताकि लोग पानी न भर सके रविवार सुबह जब लोगों ने हैंड पंप में गंदगी देखी तो उन में आक्रोश फैल गया लोगों ने इसकी शिकायत बजरंगबली वार्ड के सभासद सुरेश फर्त्याल से की जिसके बाद फर्त्याल मौके पर पहुंचे उनके द्वारा भी अराजक तत्व के इस कारनामे पर नाराजगी जताई गई सभासद फर्त्याल ने कहा सीसीटीवी कैमरे की मदद से अराजक तत्व का पता लगाया जा रहा है जानकारी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वहीं लोगों ने कहा इस हैंडपंप पर काफी लोग निर्भर रहते हैं उन्होंने अराजक तत्व की इस हरकत को घिनौना बताया है लोगों ने कहा किसी व्यक्ति के द्वारा हैंडपंप मे जानबूझकर गंदगी फेंकी गई है पहले भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है

जरूरी खबरें