Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून:पुलिस की लापरवाही से गई थी युवती की जान एसएसपी ने एसआई को किया निलंबित

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 3, 2026

पुलिस की लापरवाही से गई थी युवती की जान एसएसपी ने एसआई को किया निलंबित

कल पलटन बाजार में युवक ने की थी युवती की निर्मम हत्या कल सोमवार को देहरादून के पलटन बाजार में एक युवक ने 23 साल की युवती की दिनदहाड़े चापड़ से गर्दन काट कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही इलाके में सनसनी मची हुई थी। जांच में पता चला था कि दो दिन पहले ही मृतका ने खुड़बुड़ा कोतवाली में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे इस युवक से जान का खतरा है पर पुलिस ने युवती की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके दो दिन बाद ही सिरफिरे युवक ने युवती की दिनदहाड़े बीच बाजार में निर्मम हत्या कर दी। नगर इलाके में युवती की हत्या के मामले में, शुरुआती जांच में पुलिस चौकी लेवल पर लापरवाही सामने आई थी। जिसके बाद एसएसपी ने एक्शन लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही पाए जाने पर उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

जरूरी खबरें