Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चित्रकूट के बहु चर्चित बाल यौन शोषण कांड में निलंबित इंजीनियर व पत्नी को मौत की सजा

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 20, 2026

चित्रकूट के बहु चर्चित बाल यौन शोषण कांड में निलंबित इंजीनियर व पत्नी को मौत की सजा

34 से अधिक बच्चों के साथ की थी दरिंदगी। अश्लील वीडियो बनाकर बेचे

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बहुचर्चित और दिल दहला देने वाले चित्रकूट बाल यौन शोषण कांड में आज शुक्रवार को बांदा की विशेष पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने 34 से अधिक मासूम बच्चों के साथ दरिंदगी और अश्लील वीडियो बनाकर बेचने के मामले में दोषी पाए गए सिंचाई विभाग के निलंबित जूनियर इंजीनियर रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को मृत्युदंड फांसी की सजा सुनाई हैlविशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा ने इस मामले को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ श्रेणी में रखते हुए आदेश दिया कि दोनों दोषियों को मरते दम तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाए। सीबीआई दिल्ली द्वारा अक्टूबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें अभियुक्त राम भवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को अभियुक्त बनाया गया था।

जरूरी खबरें