Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत दुष्कर्म प्रकरण मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान भाजपा शासन में बड़े महिला अपराध।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 6, 2026

चंपावत दुष्कर्म प्रकरण मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान भाजपा शासन में बड़े महिला अपराध।

दोषियों की जल्द हो गिरफ्तारी। अन्यथा कांग्रेस करेगी आंदोलन।

चंपावत सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में चंपावत से लेकर दून तक राजनीति गर्मा गई है। मामले मे भाजपा नेता का नाम आने पर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित चंपावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष के द्वारा मामले को काफी गंभीर बताया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने घटना को काफी शर्मसार करने वाली बताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष फर्त्याल ने कहा भाजपा शासन में महिलाओं पर अपराध दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा आज चंपावत में हुए सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में भाजपा नेता के शामिल होने की वह कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में जगह-जगह भाजपा नेताओं का नाम सामने आ रहा है।

उन्होंने सरकार व पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा मामले में शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कहा कल वह पीड़ित परिवार से मिलेंगे। अगर मामले में लीपा पोती होती है या कार्रवाई नहीं की जाती है तो कांग्रेस सड़कों में उतरने के लिए मजबूर होगी।

जरूरी खबरें