Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट :पीजी कॉलेज लोहाघाट के पूर्व छात्र सिविल जज प्रज्ज्वल अग्रवाल का महाविद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत 

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 27, 2023
पीजी कॉलेज लोहाघाट के पूर्व छात्र सिविल जज प्रज्ज्वल अग्रवाल का महाविद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट के भूतपूर्व छात्र, (2017) प्रज्ज्वल अग्रवाल, सिविल जज बनने के बाद पहली बार अपने महाविद्यालय पहुँचे और महाविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द जी के चरणों में प्रणाम किया l डॉ. संगीता गुप्ता, प्राचार्य, की अध्यक्षता में प्रज्जवल अग्रवाल का डॉ. प्रकाश लखेड़ा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया, डॉ. संगीता गुप्ता,प्राचार्य ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर कहा की महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार कोई छात्र ने “न्यायिक सेवा की परीक्षा” उत्तीर्ण कर सिविल जज बने है l प्रज्जवल अग्रवाल ने बी. ए. (राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल एवं अंग्रेज़ी) विषय की परीक्षा 2017 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया और फिर एल.एल.बी. करने नार्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय चले गये वहाँ से उन्होंने एल.एल.बी. प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में 26वीं स्थान हासिल किया, डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा की महाविद्यालय के सभी छात्रों के लिए प्रज्ज्वल अग्रवाल प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हेतु प्रेरणा के रूप में हमेशा याद किए जाएँगे l प्रज्जवल अग्रवाल के इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं छात्र संघ प्रतिनिधियों एवं समस्त छात्रों ने अपनी शुभकामनाऐं एवं बधाई दिया l इस मौक़े पर प्रज्जवल अग्रवाल ने कहा की यह उपलब्धि मेरे परिवार और प्राथमिक स्कूल से मेरे जीवन में आने वाले सभी प्राध्यापकों की प्रेरणा और मार्गदर्शन रहा और मेरी स्वयं की अध्ययन में निरंतरता और गुरुओं के सम्मान से यह सफलता प्राप्त हुई lप्रज्जवल अग्रवाल पहली बार सिविल जज बनाने के बाद बी. ए. में अध्ययनरत विषयों के सभी प्राध्यापकों के विभाग में शिष्टाचार भेंट किया और आशीर्वाद लिया जिसमें मुख्य रूप में डॉ. प्रकाश लखेड़ा, विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग, एवं डॉ. रुचिर जोशी l डॉ. अर्चना त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग l डॉ. महेश कुमार त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग एवं डॉ. भगत लोहिया, डॉ. मीनाक्षी जोशी l डॉ. लता कैड़ा, विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग, एवं डॉ. सुमन पाण्डे एवं  रमेश चंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे lस्वागत कार्यक्रम के अवसर पर भगवान जोशी, प्राध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज चमदेवल, माल्विका पंत, वरिष्ट लिपिक, कलेक्ट्रेट, चम्पावत एवं कार्यक्रम संचालन डॉ. कमलेश शक्टा, एवं डॉ. दिनेश राम द्वारा किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे l

जरूरी खबरें