Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत: टनकपुर का कुख्यात नशा तस्कर सज्जू जेल की सलाखों के भीतर

बाराकोट:मां की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई थी जीआईसी मऊ की छात्रा ज्योति वीरता के लिए हुई सम्मानित।

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मुख्यमंत्री धामी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 28, 2025

मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माता श्रीमती बिशना देवी के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री के सुपुत्र दिवाकर ने भी इस अवसर पर पौधा लगाया। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे अपनी माताओं के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसका संरक्षण स्वयं करें। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

जरूरी खबरें