Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: चंपावत:तल्ला देश की सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला पांडे ने तल्ला देश क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात समस्या के समाधान की उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 2, 2024
तल्ला देश की सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला पांडे ने तल्ला देश क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात समस्या के समाधान की उठाई मांग चंपावत जिले की तल्ला देश क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता व चंपावत भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री निर्मला पांडे ने चंपावत के सीमांत तल्ला देश क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से देहरादून में मुलाकात की तथा जल्द क्षेत्र की विभिन्न  समस्याओं के समाधान  करने की मांग की मांग को लेकर निर्मला पांडे ने मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन भी दिया निर्मला पांडे ने कहा कि  मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया उन्होने कहा मुख्यमंत्री ने तल्ला देश के लोगो की इन समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया है तथा बताया गया तल्ला देश में कई योजनाएं स्वीकृत की गई है पांडे ने कहा उन्हें मुख्यमंत्री पर पूर्ण विश्वास है कि वह क्षेत्र की  समस्याओं का समाधान जल्द ही करेंगे उन्होंने तल्ला देश की समस्याओ के समाधान के लिए सीएम धामी को धन्यबाद दिया इस दौरान निर्मला पांडे के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया

जरूरी खबरें