Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

सूचना

: चंपावात:लगातार टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच बंद होने से लोगों मे आक्रोश धोन दूयरी बेलखेत मार्ग निर्माण की उठी मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 7, 2024
लगातार टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच बंद होने से लोगों मे आक्रोश धोन दूयरी बेलखेत मार्ग निर्माण की उठी मांग चंपावत पिथौरागढ़ जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाला टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच जिले में हो रही भारी बारिश के चलते स्वाला व अन्य स्थानों में लगातार बंद चल रहा है जिस कारण पर्वतीय क्षेत्र की जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है कई लोग व सैकड़ो वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश वहीं लोगों ने कहा सरकार ने अरबो रुपए खर्च कर ऑल वेदर रोड बनाई हजारों पेड़ों की इसमें बलि चढ़ा दी गई पर एक बारिश ने ऑल वेदर रोड की पोल खोल कर रख दी लोगों मे एनएच विभाग व सड़क निर्माण कार्य देख रही कंपनी के खिलाफ काफी आक्रोश है लोगों का कहना है साल भर एनएच व निर्माण दाईं संस्था के अधिकारी सोए रहते हैं जबकि उन्हें पता है स्वाला में बरसात में सड़क बंद होगी पर उसके बावजूद भी पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कोई कार्य नहीं किया गया जबकि हर वर्ष स्वाला में यही स्थिति रहती है लोगों का यह भी कहना है जिन स्थानों में ट्रीटमेंट की कोई जरूरत नहीं थी एनएच के अधिकारियो के द्वारा वहा ट्रीटमेंट कर बजट खपा दिया गया अभी भी कई ऐसी डेंजर पहाड़ियां है जिनकी और एनएच के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है लोगों ने कहा कई बार सरकार व प्रशासन से धोन दूयरी बेलखेत मार्ग निर्माण की मांग की गई ताकि एनएच बंद होने की दशा में वाहनो को इस मार्ग से संचालित किया जा सके पर अभी तक मार्ग निर्माण की दिशा में कोई कार्य नहीं किए गए हैं लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द इस मार्ग के निर्माण की मांग की है ताकि बरसात में भी यातायात सुचारू रहे और लोगों को इस प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े कुल मिलाकर एनएच विभाग की लापरवाही का खमीयाजा हर बरसात में एक ही स्थान पर जनता को भुगतना पड़ता है वही लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी निर्माण कार्य करा रही कंपनी पर उंगली उठा चुके हैं वही एनएच के लगातार बंद होने से लोगों के कई जरूरी कार्य अटके पड़े हैं एनएच के बंद होने से टनकपुर से लेकर धारचूला तक की जनता प्रभावित होती है इसका असर नेपाल राष्ट्र तक पड़ता है

जरूरी खबरें