Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएफओ विहीन आदर्श चंपावत में बनाग्नि से कैसे निपटेगा वन विभाग।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 5, 2026

डीएफओ विहीन आदर्श चंपावत में बनाग्नि से कैसे निपटेगा वन विभाग।

लोहाघाट में बनाअग्नि की घटनाएं शुरू।

आदर्श जिला चंपावत में वन विभाग लंबे समय से मुखिया विहीन चल रहा है। जबकि गुलदार के द्वारा जिले में दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है तथा एक महिला को गंभीर रूप से घायल किया गया है। महिला का अभी भी हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। पर उसके बावजूद भी आदर्श जिला चंपावत में शासन के द्वारा डीएफओ की तैनाती तक नहीं की गई है पिथौरागढ़ के डीएफओ चंपावत जिले को भी संभाल रहे है। वहीं लोगों का कहना है बनाग्नि का सीजन शुरू हो चुका है लोहाघाट में जंगल आग से धधक रहे हैं वन कर्मियों की छुट्टियां तक निरस्त की जा चुकी हैं। पर शासन के द्वारा अभी तक जिले में डीएफओ की तैनाती नहीं की गई है। लोगों का कहना है डीएफओ विहीन आदर्श जिला चंपावत में क्या वन विभाग इस वर्ष बनाग्नि की घटनाओं पर रोक लगा पाएगा लोगों ने कहा बारिश न होने से जंगल सूखे पड़े हैं। आग से जंगलों व जंगलों में रहने वाले जंगली जानवरों को बड़ा नुकसान पहुंचाने की संभावना बनी हुई है।

पर उसके बावजूद शासन के द्वारा लंबे समय से डीएफओ की तैनाती चंपावत जिले में नहीं की गई है। जबकि गुलदार दो लोगों की जान ले चुका है तथा एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर चुका है इसके अलावा कई छूटमुट घटनाएं गुलदार के द्वारा की जा चुकी है। लोहाघाट क्षेत्र में जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है जबकि अभी गर्मियों ने पहाड़ों में दस्तक नहीं दी है ।लोगों ने कहा प्रचंड गर्मी में इस वर्ष जंगलों में आग लगने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ चुका है। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द आदर्श जिला चंपावत में डीएफओ की तैनाती करने की मांग की है। अब देखना है शासन कब तक जिले में डीएफओ की तैनाती करता है।

जरूरी खबरें