रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्याला में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, 40 पशुओं का एलएसडी टीकाकरण
Laxman Singh Bisht
स्याला में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, 40 पशुओं का एलएसडी टीकाकरण

पशुपालकों को एलएसडी से बचाव एवं उपचार की दी जानकारी, दवाइयों का भी किया वितरण*

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के क्रम में पशुपालकों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पशु चिकित्सा अधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल के निर्देश पर राजकीय पशु चिकित्सालय चल्थी द्वारा ग्राम सभा स्याला में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में पशुपालकों को एलएसडी (लम्पी स्किन डिजीज) बीमारी के लक्षण, उसके फैलने के कारण, रोकथाम एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पशुपालकों को बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से पशु चिकित्सक से संपर्क करने तथा संक्रमित पशु को अन्य पशुओं से अलग रखने सहित आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।शिविर के दौरान कुल 40 पशुओं का एलएसडी से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही पशुओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए पशुपालकों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।

जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के प्रति नियमित रूप से जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण एवं उपचार से पशुओं को बीमारियों से सुरक्षित रखने के साथ पशुपालकों को होने वाले आर्थिक नुकसान को भी कम किया जा सकता है।शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी राजकीय पशु चिकित्सालय चल्थी डॉ. प्रीति बिष्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी सूखीढांग श्रीमती निशा ओली एवं ए-हेल्प कार्यकर्ता श्रीमती दीपा बिष्ट उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*