Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सुखीढांग में गहरी खाई में गिरा वाहन 7 लोग घायल बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

..सुखीढांग में गहरी खाई में गिरा वाहन 7 लोग घायल बाल बाल बचा बड़ा हादसा।लखीमपुर से मुनस्यारी की ओर जा रहा महिंद्रा xuv700 वाहन कल 26 जनवरी को रात 11:39 बजे के लगभग अनियंत्रित होकर सुखीढांग के पास गहरी खाई में जा गिरा जिसमें 7 लोग घायल हो गए। चलथी चौकी प्रभारी राकेश कठेत ने बताया 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सुखीढांग से आगे एक गाड़ी खाई में गिरी है। इस सूचना पर चौकी से कांस्टेबल गौरव चौधरी, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल कांस्टेबल चंद्र सिंह सामंत कांस्टेबल सुंदर सिंह मौके पर पहुंचे । चौकी प्रभारी ने कहा वाहन सुखीढांग से 1.5km . दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 300 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था। चौकी प्रभारी ने बताया वाहन संख्या UP32PL8007 सीतापुर से मुनस्यारी (पिथौरागढ़) को जा रहा था। चौकी प्रभारी ने बताया वाहन में बैठे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर खाई से मुख्य सड़क में लाया गया जिन्हें 108 के माध्यम से उपचार हेतु टनकपुर भेजा गया। उन्होंने बताया घायलों में देश दीपक भार्गव पुत्र कृष्ण वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी सीतापुर,पीलम सिंह पत्नी देश दीपक भार्गव उम्र 39 , रुद्र प्रताप सिंह वर्मा पुत्र देश दीपक वर्मा उम्र 15 वर्ष ,दर्शिका सिंह वर्मा पुत्री देश दीपक वर्मा उम्र 16 वर्ष,अभिषेक वर्मा पुत्र श्री कृष्ण वर्मा उम्र 24 वर्ष,जितेंद्र कुमार पुत्र सुनील वर्मा निवासी उम्र 35 वर्ष ,सज्जन उर्फ रिंकू पुत्र हरिनाम 30 वर्षसीतापुर लहरपुर उत्तर प्रदेश शामिल है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घटना में चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम व ग्रामीणों के द्वारा रात के अंधेरे में कठिन रेस्क्यू कर सभी घायलों की जान बचाई गई है।

जरूरी खबरें