Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला अस्पताल में ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट लाइसेंस प्रक्रिया शुरू भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम ने किया नि

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

डीडीहाट:08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

लोहाघाट:सरकार पहुंची जनता के द्वारा दूरस्थ मऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर। डीएम ने सुनी जन समस्याएं

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने अमोड़ी में ऊर्जा निगम का फूंका पुतला ।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 14, 2025

समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी। ऊर्जा प्रदेश के आदर्श चंपावत जिले के अमोडी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने ऊर्जा निगम का पुतला फूंक डाला। व्यापारियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा लगातार पाल बिलौन क्षेत्र में बिजली विभाग की ओर से विद्युत कटौती की जा रही है। जिससे क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचित करने के बाद समस्या का समाधान न होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। बुधवार को अमोड़ी बाजार क्षेत्र में व्यापारियों ने लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऊर्जा निगम का पुतला दहन करते हुए कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से आए दिन पाल विलोन क्षेत्र में विद्युत कटौती की जाती है। कहा बारिश की बूंदें पड़ते ही क्षेत्र की बिजली गुल हो जाती है। और फिर कई दिनों तक व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाती है। जिससे व्यापारियों के साथ-साथ क्षेत्र की बड़ी आबादी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापारी ने कहा कि जल्द इसमें सुधार नहीं होता है तो सभी व्यापारी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे कहा ऊर्जा प्रदेश के आदर्श जिला चंपावत में ऊर्जा के यह हाल है। पुतला दहन में शंकर दत्त भट्ट, नवीन भट्ट, दीपक भट्ट, टीकाराम भट्ट, कृष्णानंद भट्ट, पीतांबर भट्ट , देवीदत्त भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें