Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:आम जनता के बीच रहने वालों को नहीं होती है गनर की जरूरत-श्याम नारायण पांडे दर्जा राज्य मंत्री।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 28, 2025

आम जनता के बीच रहने वालों को नहीं होती है गनर की जरूरत-श्याम नारायण पांडे दर्जा राज्य मंत्री।चंपावत ।मॉडल जिले के एकमात्र राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त वन एवं पर्यावरण विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडे ने सरकारी प्रोटोकॉल की चौचलेबाजी से अपने को पूरी तरह दूर रखते हुए केवल और केवल विभिन्न राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाकर पात्र व्यक्तियों के चेहरों में मुस्कान लाने पर ही अपना ध्यान केंद्रित किया हुआ है। श्री पांडे ने उन्हें शासन द्वारा मिलने वाली गनर सुविधा को लेकर जब पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उनसे इस संबंध में वार्ता की तो उन्होंने, उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के बीच रहने वालों को गनर-वनर की जरूरत नहीं होती है तथा उन्होंने गनर लेकर चलना अस्वीकार कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से निकले श्री पांडे ने स्पष्ट किया है कि उन्हें किसी भी प्रकार के प्रोटोकॉल की जरूरत नहीं है। उन्हें उस वक्त खुशी होगी जब वह किसी व्यक्ति के कष्ट को दूर करने में सहायक बन सके। उनका कहना है कि चंपावत जिले को मुख्यमंत्री का नेतृत्व मिलना ईश्वर की हम पर बड़ी कृपा है। मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुसार चंपावत को मॉडल जिला बनाने के लिए पूरी शक्ति व सामर्थ से कार्य करते हुए इस कार्य में जिले के लोगों को भागीदार बना सकूं। उनका मानना है कि यदि हमने ऐसा सुनहरा अवसर गवा दिया तो बाद में हमें हाथ मलने के सिवा कुछ नहीं मिलेगा।

जरूरी खबरें