Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:रायनगर चोड़ी की बुजुर्ग महिलाओं की डीएम से सड़क में डामरीकरण की मांग।

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

Laxman Singh Bisht

Fri, May 15, 2026

खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

भविष्य के लिए दे रहा खतरे का संकेत ।

लोक निर्माण विभाग चम्पावत की खेतीखान पार गोशनी सड़क पर किमी सँख्या एक पर विद्युत सब स्टेशन के निकट स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है। यहां पर कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है । कंक्रीट से बने इस स्कबर का एक हिस्सा बीचोंबीच क्षतिग्रस्त होने से उसमें बना बड़ा गड्डा वहां से गुजर रहे वाहनों के लिए बड़ा खतरा बन रहा है । साथ ही बड़े व छोटे वाहनो के किनारे से चलने के कारण सड़क में धसाव की स्थिति बन रही हैं ।

जो भविष्य में खतरे का संकेत दे रही है । वहाँ से गुजरने वाले वाहन चालकों द्वारा गड्डे से बचाव के लिए चेतावनी के तौर पर गड्ढे में संकेतात्मक रूप से झाड़िया रख कर उसमें लाल कपड़ा बांध रखा है ताकि वहाँ से गुजरने वाले वाहन सावधानी से चल सके । क्षेत्र के लोगों ने बताया यहां पर स्कवर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्र वासियों ने संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग चंपावत से इसे शीघ्र ठीक करने की माँग उठाई है। लोक निर्माण विभाग चंपावत के अधिशासी अभियंता एम0 सी0 पलडिया ने बताया स्कवर को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है जल्द कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

जरूरी खबरें