Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :सातवें दिन भी बारहमासी सड़क पूरी तरह बंद। जनता परेशान। बारहमासी सड़क खोलने के प्रयास जरिए

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 4, 2025

..सातवें दिन भी बारहमासी सड़क पूरी तरह बंद। जनता परेशान।

बारहमासी सड़क खोलने के प्रयास जरिए।

वाया हल्द्वानी बड़े वाहनों का हो रहा है संचालन।

स्वाला का जवाब नही किसी के पास

पुल निर्माण की उठी मांग।
टनकपुर पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क को आज सातवें दिन भी खोलने के प्रयास किया जा रहे हैं। स्वाला मे हालत बद से बदतर हो चुके हैं ।एक पोकलैंड मशीन भी बुरी तरह डेंजर जोन में दब चुकी है। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला,धौन व बस्तियां में बंद है। स्वाला की चुनौती से शासन प्रशासन कैसे निपटेगा अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। लगातार सातवें दिन बारहमासी सड़क बंद होने से चंपावत जिले के साथ-साथ पिथौरागढ़ जिले की जनता को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है सेना के वाहन भी इसी से आवा जाही करते हैं। सड़क बंद होने से व्यापारी और ट्रांसपोर्टर भी काफी परेशान है। बड़े वाहनों का संचालन 150 से 200 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर हो रहा है। छोटे वाहन वैकल्पिक मार्गो से चल रहे हैं। लगातार बारहमासी सड़क बंद होने से परिवहन निगम को भी लाखों की चपत लग चुकी है। अब लोगों के सब्र का बाध टूटने लगा है। लोगों में शासन प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। बारहमासी सड़क कब खुलेगी यह कहां नहीं जा सकता है। भाजपा के दिग्गज व कई जनप्रतिनिधि कार्यदाई संस्था पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार लगातार ग्राउंड जीरो पर बने हैं उनके द्वारा एनएच के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क खोलने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। अगर जल्द बारहमासी सड़क नहीं खोली गई तो जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोग शासन प्रशासन से जल्द से जल्द बारहमासी सड़क को खोलने की मांग कर रहे हैं। पर स्वाला का जवाब किसी के पास नहीं है।राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा ग्रामीण मार्ग गल्ला गाँव- देवलमाफी रीठा-अमोडी में बंद हैं

जरूरी खबरें