Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

चंपावत:जिला अस्पताल में ब्लड कॉम्पोनेन्ट सेपरेशन यूनिट लाइसेंस प्रक्रिया शुरू भारत सरकार की विशेषज्ञ टीम ने किया नि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत : पंचायत चुनाव का पहला चरण सकुशल हुआ संपन्न। लोहाघाट में 67.69 % प्रतिशत

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 24, 2025

पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का सिलसिला हुआ शुरू।

लोहाघाट में 67.69 % प्रतिशत

पाटी में 63.50% हुआ मतदान

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने समस्त मतदान कर्मियों व जनता को दी बधाइयां।चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के 85 व पार्टी ब्लॉक के 97 मतदान केंद्रों में आज 24 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए हुआ मतदान सकुशल संपन्न हुआ ।पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी जोश नजर आया सभी मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ नजर आई । प्रेक्षक टी एस मर्तोलिया ने बताया पाटी व लोहाघाट ब्लॉक में पंचायत चुनाव के पहले चरण को सकुशल संपन्न किया गया है। कहीं से भी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है आज हुए मतदान में लोहाघाट ब्लॉक में 67.69 प्रतिशत पाटी ब्लॉक में 63.50 प्रतिशत मतदान हुआ दोनों ब्लॉकों में कुल मिलाकर 65.59 प्रतिशत मतदान हुआ। लोहाघाट ब्लॉक की रिटर्निंग ऑफिसर बिम्मी जोशी ने बताया लोहाघाट ब्लॉक के 85 मतदान केंद्र में मतदान सकुशल संपन्न किया गया । पोलिंग पहाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।सभी पोलिंग पार्टियों मत पेटियों को लेकर स्ट्रांग रूम में जमा करने के लिए जल्द पहुंचेंगी। जिसके लिए पूरी तैयारी की गई है ।वही आज जिलाधिकारी मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनता व मतदान कर्मियों को बधाई दी देर शाम तक दूरस्थ क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की उम्मीद है।नजदीकी पोलिंग पार्टियों का निर्वाचन कार्यालय में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जरूरी खबरें