Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मुख्यमंत्री ने शारदा घाट प्रकरण का तत्काल लिया संज्ञान, स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा के दिए निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:मानसून को लेकर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को रखा हाई अलर्ट मोड पर।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

कोई भी अधिकारी मोबाइल स्विच न रखेआफ लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं: डीएम मानसून व मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 15 जून 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद चंपावत के अलग-अलग स्थान तथा उनके आसपासों के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ आंधी, तेज हवा और बारिश होने की संभावना व्यक्ति की गई है तथा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस स्थिति में सावधानियां सुनिश्चित करते हुए जिलाधिकारी/ अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन पर प्राधिकरण नवनीत पांडे द्वारा निर्देशित किया गया है कि आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम) में नामित समस्त अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग चंपावत/लोहाघाट, पीएमजीएसवाई चंपावत/ लोहाघाट, एनपीसीसी चंपावत/पीआईयू मोटर मार्ग बाधित होने की दशा में सावधानी बरतते हुए तत्काल मोटर मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।समस्त तहसीलदार एवं पटवारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे साथ ही समस्त थाने एवं चौकी भी आपदा संबंधित उपकरणों सहित हाई अलर्ट मोड में रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र 05965- 230819/ 230703 (1077), 9917384226 तथा 7895318895 पर तत्काल दी जा सकती है साथ ही उन्होंने उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ ना रखने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा आईआरएस अंतर्गत जिस भी विभाग के जो दायित्व हैं वह बिना किसी लापरवाही से उसका निर्वहन सुनिश्चित करें।

जरूरी खबरें