Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

लोहाघाट:सीएम धामी के नेतृत्व में बड़ा फैसला,महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट हेतु 16 पदों के सृजन को कैबिनेट मंजूरी

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत:तमंचा मामले में पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप आरोपी ने डीएम और एसपी को दिया पत्र।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 13, 2025

थानाध्यक्ष पाटी व चौकी इंचार्ज देवीधुरा पर पीट - पीटकर झूठे केस में फंसाने का आरोप ।

पुलिस पर एनकाउंटर की धमकी देकर वीडियो बनाने का आरोप ।चंपावत जिले के पाटी थाना क्षेत्र में बीते दिनों घर में घुसकर तमंचा लहराने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सुर्खियों में आया जिस पर थाना पाटी पुलिस ने यशपाल सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया था । लेकिन अब यशपाल ने जिलाधिकारी और एसपी को पत्र देकर पुलिस द्वारा एनकाउंटर की धमकी देकर झूठे केस में फंसाने की के गंभीर आरोप लगाए है।चम्पावत के थाना पाटी में 9 मई को पृथ्वी सिंह ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि , यशपाल सिंह बोहरा पुत्र मोहन सिंह , निवासी - ग्राम जौलाड़ी ने उसके घर में घुसकर गाली - गलौज की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी ।तहरीर के आधार पर थाना पाटी में अभियुक्त यशपाल सिंह के खिलाफ़ धारा 351(2) , 351(3) , 352(3) , 331(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया । पुलिस ने 10 मई को यशपाल को गिरफ्तार किया और उसकी निशांदेही पर रीठा रोड टाकखंदक से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया ।अब अभियुक्त यशपाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है । यशपाल सिंह बोहरा ने थानाध्यक्ष पाटी और चौकी इंचार्ज देवीधुरा देवेंद्र बिष्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं । अभियुक्त ने पत्र में कहा कि , थानाध्यक्ष पाटी और देवीधुरा चौकी इंचार्ज देवेन्द्र बिष्ट ने उसे पीट - पीटकर झूठे केस में फंसाया है ।अभियुक्त यशपाल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया 9 मई 2025 को जब वो राजस्थान से घर आया तो देर शाम करीब 8 बजे पुलिस ने उसके घर से उसकी बाइक उठा ली । फिर 10 मई को उसे थाने बुलाया और थाने में सभी पुलिस कर्मियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की ।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र के मुताबिक अभियुक्त को थाना पाटी में जमकर पीटने के बाद उसे देवीधुरा चौकी ले जाया गया । देवीधुरा चौकी में अभियुक्त यशपाल बोहरा को फिर पीटा गया । यशपाल को देवीधुरा ले जाने की सूचना जब उसके घरवालों को मिली तो वह लोग देवीधुरा पहुंचे , लेकिन तब तक पुलिस यशपाल को वहां से रीठा साहिब लेकर चली गई ।अभियुक्त यशपाल बोहरा द्वारा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में पुलिस पर एनकाउंटर करने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं । पत्र के मुताबिक , देवीधुरा चौकी में जब उसके परिजन पहुंचे , तो उससे पहले ही उसे ढोलीगांव - रीठा साहिब जंगल के मोटरमार्ग से थाना रीठा साहिब पहुंचाया गया । इसी दौरान जंगल में गाड़ी रोककर पुलिसकर्मियों ने अपना तमंचा रखकर उसे जबरदस्ती उठाने को कहा गया और वीडियो भी बनाई गई , ऐसा न करने पर पुलिसकर्मी देवेन्द्र बिष्ट ने एनकाउंटर करने की धमकी दी । अभियुक्त ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस द्वारा अत्यधिक प्रताड़ित कर झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं । थानाध्यक्ष पाटी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया तो उनका कहना था - जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र की उन्हें अभी जानकारी नहीं है । थानाध्यक्ष पाटी का कहना है पृथ्वी सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए यशपाल को गिरफ्तार किया गया था और अभियुक्त की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद किया गया । थानाध्यक्ष ने बताया , जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया । थानाध्यक्ष का कहना है अभी जांच चल रही है और मामला न्यायालय में है और न्यायालय का निर्णय अंतिम निर्णय होगा । कुल मिलाकर चंपावत पुलिस पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं अब देखना है जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मामले में क्या रुख अपनाते हैं फिलहाल आरोप काफी गंभीर हैं । आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो अब जांच के बाद ही पता चलेगा।

जरूरी खबरें