Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत:ब्लॉक कॉलोनी क्षेत्र में अराजक तत्वों का आतंक लोगों की पुलिस से कार्यवाही की मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 14, 2025

.ब्लॉक कॉलोनी क्षेत्र में अराजक तत्वों का आतंक लोगों की पुलिस से कार्यवाही की मांग

चम्पावत की ब्लॉक कॉलोनी (निकट CMO ऑफिस) मैं अराजक तत्वों के द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। क्षेत्र के परेशान लोगों के द्वारा अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकरशनिवार को एक सामूहिक प्रार्थना पत्र चंपावत कोतवाली में दिया गया है।जिसमें मोहल्ले के कुछ अराजक तत्वों द्वारा लगातार चोरी, तोड़फोड़ एवं असामाजिक गतिविधियाँ किए जाने की शिकायत दर्ज की गई है।निवासियों के अनुसार आरोपियों के परिवारजन अब तक कई बार चोरी, गाली-गलौच, मारपीट एवं धमकी जैसी घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। इनके विरुद्ध पूर्व में भी पुलिस में शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।लोगों ने चोरी व असामाजिक गतिविधियों में समुदाय विशेष के कुछ लोगों पर इन घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इनके द्वारा मंदिरों की घंटियाँ, घरों व सरकारी आवासों के ताले, टैंकों के ढक्कन, पाइप, बाइकों से तेल तथा घरों के बाहर रखी वस्तुएँ तक चोरी की जा चुकी हैं। इनकी नशेड़ी प्रवृत्ति के कारण क्षेत्र के बच्चे और महिलाएं भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।लोगों ने पुलिस प्रशासन से इन आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा बनी रहे। मामले को लेकर क्षेत्र में काफी नाराजगी है ।

जरूरी खबरें