Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चंपावत जिला पत्रकार संगठन का शपथ ग्रहण

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 4, 2026

शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चंपावत जिला पत्रकार संगठन का शपथ ग्रहण

मुख्य अतिथि डॉ मदन सिंह महर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

पत्रकार हितों में कार्य करने का लिया संकल्प चंपावत। जिला मुख्यालय में 17 नवंबर को हुए चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव के बाद नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। जिसमें सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए पत्रकार हितों में कार्य करने का संकल्प दिया गया। बुधवार को मुख्य अतिथि एबीसी अल्मामेटर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व समाजसेवी डॉ. मदन सिंह महर, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व एडीएम के 0एन0 गोस्वामी की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ0मदन महर ने नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद देवा, उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हयात राम, महामंत्री गिरीश सिंह बिष्ट, सचिव शुभम गौड़, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट और संयुक्त सचिव मोहम्मद नवी अंसारी को शपथ दिलाई। जिसके बाद उन्होंने मीडिया को चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि समाज की वास्तविक तस्वीर को सामने लाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है। विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने कहा कि चंपावत जनपद को मॉडल जिले के रूप विकसित करने की जो मुख्यमंत्री को परिकल्पना है उसके सापेक्ष पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में काफी मदद मिलती है। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि मीडिया के सहयोग से न केवल सजग करते हैं, बल्कि खामियों को दूर करने का जरिया भी बनते हैं। कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से चंपावत मुख्यालय में मीडिया सेंटर बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गिरीश बिष्ट और सतीश जोशी सत्तू ने किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मोहन राजपूत, चंद्र शेखर जोशी, राजेश देउपा, गणेश दत्त पांडेय, पंकज पाठक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक , डॉक्टर महेश ढेक, भाजपा प्रवक्ता राजेश बिष्ट आदि ने भी विचार रखे। जनकवि प्रकाश जोशी शूल ने कविता के माध्यम से मीडिया धर्म की खूबियां बताई। इस मौके पर जिलेभर से आए हुए पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।

जरूरी खबरें