रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
Laxman Singh Bisht
शहीद शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रन पार्क में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

चम्पावत। आदर्श वार्ड छतार की सभासद् श्रीमती प्रेमा चिल्कोटी जी के निर्देशन में वार्ड नंबर-1 छतार स्थित शहीद स्व. श्री शिरोमणि चिल्कोटी चिल्ड्रेन पार्क में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पिछले पांच वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम अब छतार वार्ड की एक सुंदर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का रूप ले चुका है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रेमा पाण्डेय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चम्पावत, उपस्थित रहीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छतार वार्ड की मातृशक्ति एवं नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

बच्चों एवं महिलाओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं तथा भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। गरबा, एकल नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों और मातृशक्ति के उत्साह ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। जैसे ही बच्चों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं, पूरा पार्क तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय, आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया।कार्यक्रम का विशिष्ट एवं प्रभावशाली संचालन श्रीमती कविता पाण्डेय गुरुकुल अकादमी, द्वारा किया गया। उनके सुंदर संचालन ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमा पाण्डेय ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों एवं महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं सनातन मूल्यों से परिचित होती हैं। उन्होंने छतार वार्ड में लगातार पांच वर्षों से जन्माष्टमी का आयोजन किए जाने की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।सभासद श्रीमती प्रेमा चिल्कोटी ने कहा कि छतार वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने के साथ-साथ यहां धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देना उनका प्रयास है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी जैसे आयोजन केवल धार्मिक पर्व नहीं हैं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने, बच्चों की प्रतिभाओं को मंच देने तथा मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का भी अवसर प्रदान करते हैं।उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, बच्चों, कलाकारों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में समिति के पूर्व अध्यक्ष देवकीनंदन उप्रेती , संरक्षक लोकमणि पंत , महेश चन्द्र जोशी , जी.बी. जोशी, यशोधर भट्ट सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।

विशेष रूप से बच्चों एवं महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।शहीद स्व. श्री शिरोमणि चिल्कोटी की स्मृति में स्थापित चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित यह जन्माष्टमी समारोह श्रद्धा, संस्कृति, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक एकता का सुंदर संगम बनकर सामने आया।पांच वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों को हमारी गौरवशाली संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।



विज्ञापन
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।