रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
Laxman Singh Bisht
दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन

बाराकोट( चंपावत)। उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन उत्साह एवं उल्लास के साथ हुआ। प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस वरिष्ठ वर्ग की विभिन्न संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
द्वितीय दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सतीश चंद्र पांडे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य फरतोला योगेश जोशी, ग्राम प्रधान बंतोली नारायण फर्त्याल,लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच, बाराकोट के सांस्कृतिक सचिव लोकमान अधिकारी, जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ, चम्पावत जगदीश सिंह अधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ, बाराकोट सतीश चन्द्र गहतोड़ी, जिला सह-संयोजक संस्कृत श्री नवीन चन्द्र जोशी, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा, चम्पावत महेश भट्ट एवं नवीन सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन खण्ड संयोजक पंचदेव पांडेय द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में हेमा जोशी, राखी गहतोड़ी, चन्द्रशेखर पांडेय, भुवन पंत, गुंजन सट्टा, चित्रा खर्कवाल, दीपा पांडेय, ऋतेश कुमार वर्मा आदि ने निर्णायक एवं सहयोगी की भूमिका निभाई।
(वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं के परिणाम)
*श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय इण्टर कालेज बापरू की रंजना, द्वितीय स्थान पं. दीनदयाल उपाध्याय इण्टर कालेज इन्द्रपुरी के प्रियांशु तथा तृतीय स्थान राजकीय बालिका इण्टर कालेज काकड़ की सुमन चौधरी ने प्राप्त किया।*

*वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पं. दीनदयाल उपाध्याय इण्टर कालेज इन्द्रपुरी की साक्षी गडकोटी एवं प्रियांश जोशी, द्वितीय स्थान राजकीय इण्टर कालेज बापरू के कृष जोशी एवं सौरभ उपाध्याय तथा तृतीय स्थान राजकीय इण्टर कालेज मऊ की साधना एवं पायल ने प्राप्त किया।*
*आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीरज मेहरा पं दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज इन्द्रपुरी, द्वितीय स्थान सचिन भट्ट राजकीय इण्टर कालेज बापरु, तृतीय स्थान सुमन चौधरी राजकीय बालिका इंटर कालेज काकड़ द्वारा प्राप्त किया गया*
*नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय इण्टर कालेज बापरू, द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इण्टर कालेज काकड़, तृतीय स्थान पं दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज इन्द्रपुरी, द्वारा प्राप्त किया गया* *समूह गान प्रतियोगिता में पं दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज इन्द्रपुरी, द्वितीय स्थान राजकीय इण्टर कालेज बाराकोट, तृतीय स्थान राजकीय इण्टर कालेज मऊ द्वारा प्राप्त किया गया*

*समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम राजकीय इण्टर कालेज मऊ, द्वितीय स्थान राजकीय इण्टर कालेज बापरू, तृतीय स्थान राजकीय इण्टर कालेज रेगडू द्वारा प्राप्त किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र के साथ नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के अध्ययन एवं संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश