रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
Laxman Singh Bisht
अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर माह मे चंपावत जिले के बनबसा तथा लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती आ सकते हैं। नेपाल सीमा के बनबसा में पीएम मोदी भारत नेपाल ड्राईपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। जिसके बाद पीएम मोदी की लोहाघाट के प्रसिद्ध स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली अद्वैत आश्रम लोहाघाट आने की संभावना भी बन रही है। पूर्व में भी पीएम मोदी का अद्वैत आश्रम मायावती का दौरा प्रस्तावित था जिसके लिए प्रशासन के द्वारा तैयारी भी की जा चुकी थी पर किसी कारणवश पीएम मोदी का यह दौरा रद्द हो गया था। तो इस बार एक बार फिर से पीएम मोदी के दौरे की संभावना बन रही है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के उत्तराखंड के तीन दौर प्रस्तावित हैं जिनमें से एक दौरा चंपावत जिले का भी प्रस्तावित है। पीएम के उत्तराखंड दौरे को होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर देखा जा सकता है। तो वही पीएम मोदी के संभावित मायावती आश्रम के दौरे को लेकर पीएम मोदी के परम भक्त चाय विक्रेता मदन खोलिया काफी खुश हैं। उन्होंने कहा अगर पीएम मोदी मायावती आश्रम आते हैं तो उनका जीवन सफल हो जाएगा। मालूम है मदन खोलिया पीएम मोदी को लोहाघाट के मायावती आश्रम आने के लिए लगातार पत्र लिखते हैं।
विज्ञापन
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत