Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ड्यूटी में लापरवाही बड़ी भारी पर एसपी ने फायर सर्विस चालक को किया निलम्बित

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 2, 2026

ड्यूटी में लापरवाही बड़ी भारी पर एसपी ने फायर सर्विस चालक को किया निलम्बित

पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्यवाही दिनांक 01/02/2026 को चंपावत के कूलेठी में बसन्त बल्लभ पुत्र सतीश चंद्र के भवन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्यवाही अपेक्षित थी, किन्तु फायर सर्विस चालक के फायर स्टेशन चम्पावत में ड्यूटी पर उपस्थित न होने के कारण अग्निशमन कार्य में विलंब हुआ।उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा संबंधित फायर सर्विस चालक चरन सिंह की लापरवाही पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बन की कार्यवाही की गई है।पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि सभी कार्मिक अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहें। पुलिस एवं फायर सेवा एक अनुशासित बल है, अतः किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, लापरवाही अथवा कर्तव्य में शिथिलता को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

जरूरी खबरें