Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसपी रेखा यादव ने पुलिस कार्यालय चंपावत का किया औचक निरीक्षण।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 20, 2026

एसपी रेखा यादव ने पुलिस कार्यालय चंपावत का किया औचक निरीक्षण।

लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनीएसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा आज शुक्रवार को जनपद चंपावत में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जवाब देह बनाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय चंपावत का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय की समस्त शाखाओं का गहन परीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया, जनसुनवाई व्यवस्था, कार्यालय की साफ-सफाई एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

एसपी रेखा यादव ने पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने , फरियादियों से संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने , ड्यूटी में अनुशासन, पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने , कार्यालय अभिलेखों को अपडेट एवं सुव्यवस्थित रखने की हिदायत दी।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जरूरी खबरें