Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसपी ने पुलिस लाइन का किया आकस्मिक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 6, 2026

एसपी ने पुलिस लाइन का किया आकस्मिक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दिये आवश्यक दिशा निर्देशएसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत का आज शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का गहनता से अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा परिवहन शाखा, कैंटीन, राशन शॉप, जिम, पुलिस मैस, फील्ड यूनिट तथा गार्द आदि का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, अभिलेखों तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा संबंधित प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस लाइन परिसर में अनुशासन, स्वच्छता, संसाधनों के समुचित रख-रखाव तथा पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ करने के लिए प्रेरित किया तथा पुलिस लाइन में उपलब्ध सुविधाओं को व्यवस्थित बनाए रखने पर बल दिया।

जरूरी खबरें