Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ईमानदारी और बेस्ट पुलिसिंग की मिसाल बनकर विदा हुए एसपी अजय गणपति।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 14, 2026

ईमानदारी और बेस्ट पुलिसिंग की मिसाल बनकर विदा हुए एसपी अजय गणपति।

दो वर्षों में 16 करोड़ रुपए से अधिक नशीले पदार्थों की बरामदगी, मजबूत कानून-व्यवस्था की विरासत सौंप गए।चंपावत। जनपद चंपावत से पदोन्नति के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधम सिंह नगर के लिए स्थानांतरित हुए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति अपने पीछे कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासित पुलिसिंग की ऐसी मिसाल छोड़ गए हैं, जिसे मॉडल जिले में लंबे समय तक याद किया जाएगा। करीब दो वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पुलिस ने उनके नेतृत्व में लगभग 16 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चरस बरामद की, वहीं भारी मात्रा में नशीले पदार्थ पकड़कर संबंधित आरोपियों पर गुंडा एक्ट जैसी सख्त धाराओं में कार्रवाई की। बड़े मेलों और आयोजनों में बेस्ट पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जिले में शांति और सुव्यवस्था कायम रखी गई। एसपी अजय गणपति ने पुलिस-जन संवाद को मजबूत करते हुए पुलिस तंत्र को ऐसी व्यवस्थित कार्यशैली दी, जिसे उनके उत्तराधिकारी उनकी धर्मपत्नी और वर्तमान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव अब आगे बढ़ाएंगी। पुलिस महकमे में यह चर्चा रही कि उन्हें एक सुदृढ़ और व्यवस्थित व्यवस्था विरासत में मिली है, जिसे नई ऊर्जा और प्रशासनिक क्षमता से और आगे ले जाया जा सकता है।शनिवार सुबह पुलिस लाइन में आयोजित भावभीने विदाई समारोह में जिले भर के निरीक्षक, थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने की तथा संचालन आरआई भगत सिंह राणा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि श्री गणपति के नेतृत्व में कार्य करना सीखने और प्रेरणा पाने का अवसर रहा।सीओ वंदना वर्मा ने कहा कि यद्यपि उनका स्वयं का भी स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन श्री गणपति के साथ काम करते हुए उन्होंने बेस्ट पुलिसिंग के व्यावहारिक तौर-तरीके सीखे। अपने संबोधन में अजय गणपति ने पूरे पुलिस परिवार, प्रशासन और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य टीम भावना के बिना संभव नहीं है और चंपावत में मिला सहयोग उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार से जनसेवा के प्रति समर्पण की निरंतर प्रेरणा मिलने की भी बात कही। विदाई समारोह में लोहाघाट, पाटी, रीठा साहिब, पंचेश्वर, टनकपुर, बनबसा, तमली, एसओजी सहित विभिन्न थानों और इकाइयों के प्रभारी व पूरा पुलिस परिवार मौजूद रहा। भावुक माहौल में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कप्तान को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

जरूरी खबरें