Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:चल्थी सें गुलदार की खाल सहित तस्कर गिरफ्तार । फंदे में फंसा कर मारा था गुलदार को।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 20, 2026

चल्थी सें गुलदार की खाल सहित तस्कर गिरफ्तार ।

डेढ़ वर्ष पूर्व फंदे में फंसा कर मारा था गुलदार को।चंपावत।एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर 19 फरवरी को क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसओजी द्वारा कार्यवाही करते हुए चम्पावत के चल्थी मे पुलिस व वनविभाग की टीम के साथ चल्थी क्षेत्र से चैकिंग के दौरान अभियुक्त ईश्वर राम उर्फ दीपक पुत्र लछराम निवासी तल्ली खटोली चम्पावत को एक गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया है । गुलदार के खाल कीलंबाई करीब 162 सेंटीमीटर के आसपास है।मामले में रेंज कार्यालय सुखीढांग में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट द्वारा सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया ! पुछताछ में आरोपी ईश्वर राम उर्फ दीपक के द्वारा बताया गया उसके और ताऊ के लड़के चन्दन राम पुत्र खुशराम ने लगभग एक डेढ साल पहले जंगली जानवरों को पकडने के लिए फंदा लगाया गया था पर गलती से गुलदार फंदे में फँस गया था जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। जिसकी बाद में उनके द्वारा खाल निकाल ली गई थी।पुलिस टीम मे कमलेश भट्ट एसओजी प्रभारी,राकेश कठायत,हे0का0ललितश्रीवास्तव,हे0का0,तपेन्द्र जोशी,का०ललित चौधरी, ,का0 राजकुमार, का0 सूरजकुमार,का0उमेश राज,का0 नासिर हुसैन,का0 कमलनाथ गोस्वामी शामिल रहे।

जरूरी खबरें