Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट: दीपक शर्मा 👹👹 : चंपावत:कुबेर गार्डन के फलों से जाने जाते है खरही के शिवराज सिंह

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 1, 2025

कुबेर गार्डन के फलों से जाने जाते है खरही के शिवराज सिंहचंपावत जिले के खरही (भिंगराड़ा)के राजकोट निवासी शिवराज सिंह बाहरी राज्यों से गुरुद्वारा रीठा साहिब में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं में आड़ू,पुलम , खुमानी एवं अपने खेतों में उगाई गई हरी सब्जियां से पहचान बना रहे हैं।यही इनकी आजीविका का जरिया बन रहा है। परंपरागत फलों में सेब,तिमला(अंजीर) , नींबू, खुमानी एवं आड़ू उत्पादन के अलावा जैविक तरीके से विभिन्न प्रकार की खेती शिवराज सिंह के लिए लाभ का सौदा बन रहा है।उद्यान विभाग सचल दल भिंगराड़ा की ओर से शिवराज सिंह को जैविक खेती एवं फलों के लिए प्रेरित किए जाने के बाद उनका रुझान इस तरफ बढ़ता जा रहा है। बिना किसी रासायनिक खाद व उर्वरक के से पैदा किए गये फलों की लगातार बाजार में मांग बढ़ रही है। शिवराज सिंह से प्रेरित होकर अब अन्य किसानो रुझान भी फल उत्पादन की और बढ़ रहा है। प्रगतिशील किसान भिंगराड़ा निवासी उमेश चन्द्र भट्ट के द्वारा भी जैविक सब्जियों एवं फलों का उत्पादन किया जा रहा है। उनका कहना है कि जहां मैदानी क्षेत्र से आ रहे पर्यटकों से अच्छा मुनाफा ले रहे हैं ।वहीं पहाड़ की जैविक विधि से उगाए गये फलों एवं हरि सब्जियां उचित दामों में बिक रही है तथा बाजार में उनकी काफी मांग है।

जरूरी खबरें