Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर तीन दिन में वर्षों पुरानी शिकायत का निपटारा

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 17, 2025

डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर तीन दिन में वर्षों पुरानी शिकायत का निपटारामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में, ग्रामीण जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की है।कई वर्षों से जल संयोजन न होने की समस्या से परेशान खर्क कार्की निवासी श्री मनोहर जोशी ने तीन दिन पहले जिलाधिकारी से व्यक्तिगत रूप से इस समस्या के समाधान हेतु शिकायत की।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार, लंबित कार्य को केवल तीन दिनों में पूर्ण रूप से श्री जोशी के घर पर जल संयोजन स्थापित कर जल संस्थान ने समाधान किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि जनता की सभी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मामले से यह जरूर सिद्ध होता है अगर अधिकारियों मे जनता की समस्याओं के समाधान की दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो समस्याओं का समाधान जरूर होता है। इससे पूर्व भी ग्रामीण के द्वारा अधिकारियों के सामने समस्या रखी होगी।

जरूरी खबरें