Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: चम्पावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंसनरों की मृत्यु के एक महीने के भीतर सूचना कोषागार /उप कोषागार को देने की उत्तराधिकारियों से अपील

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 6, 2024
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंसनरों की मृत्यु के एक महीने के भीतर सूचना कोषागार /उप कोषागार को देने की उत्तराधिकारियों से अपील वरिष्ठ कोषाधिकारी चम्पावत सीमा बंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों की मृत्यु उपरांत उनके वैध उत्तराधिकारी द्वारा कोषागारों में उनकी मृत्यु की सूचना ससमय प्रेषित नहीं की जा रही है। जिससे अनावश्यक रूप से राजकीय धन का हस्तांतरण संबंधित पेंशन धारक के खाते में हो जाता है, जिसे कालांतर में समायोजित किए जाने में व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को पेंशन धारक की मृत्यु होने के उपरांत एक माह की अवधि के भीतर उनके वैध उत्तराधिकारी द्वारा पेंशन धारक की मृत्यु की सूचना अनिवार्य रूप से संबंधित कोषागार अथवा उपकोषागार को उपलब्ध कराया जाने की अपील है ताकि वित्तीय अनुशासन को सुदृढ़कृत किया जाना संभव हो सके।

जरूरी खबरें