Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चिकित्सकों के स्थानांतरण पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

डीडीहाट:08 घंटे में हत्या का खुलासा अभियुक्त वाहन चालक गिरफ्तार । सड़क किनारे पड़ा मिला था भूपेंद्र का सव

लोहाघाट:सरकार पहुंची जनता के द्वारा दूरस्थ मऊ में लगा बहुउद्देशीय शिविर। डीएम ने सुनी जन समस्याएं

टनकपुर मे 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत:बातों-बातों में हरेले के सरकारी पेड़: पौध रोपण नहीं फोटो रोपण :भगवत प्रसाद पांडे

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत द्वितीय चरण का मतदान शुरू बारिश के बावजूद मतदाताओं में उत्साह। 10:00 बजे तक कुल 13.92 प्रतिशत हुआ मतदान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 28, 2025

चंपावत मत प्रतिशत 14.31

बाराकोट मत प्रतिशत 12.78

कुल मत प्रतिशत 13.92चंपावत जिले के बाराकोट व चंपावत ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का द्वितीय चरण का मतदान सुबह 8:00 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार के दिशा निर्देश पर शुरू हो गया है। बाराकोट व चंपावत ब्लॉक में मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाता कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए।सभी मतदान कर्मी अपनी ड्यूटी में सुबह 8:00 बजे से ही मुस्तैद रहे।पहली बार मतदान कर रहे युवाओ में खासा उत्साह दिखाई दिया। युवा वर्ग बुजुर्गों व बीमार लोगों को सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचा रहे हैं मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तेदी से तैनात है। वही कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में न होने से वह मायूस होकर घरों को लौटे। बारकोड क्षेत्र में बारिश के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

जरूरी खबरें