रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का 13 सूत्रीय मांगों को लेकर द्वितीय चरण का आंदोलन शुरू।
Laxman Singh Bisht
Tue, May 12, 2026
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का 13 सूत्रीय मांगों को लेकर द्वितीय चरण का आंदोलन शुरू।
मांग पूरी न होने पर 18 मई को जिलाधिकारी कार्यालय में देंगे धरना

8 जून को देहरादून में होगी विशाल गर्जना रैली सचिवालय करेंगे कूच

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का 13 सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलन जारी ।आज दिनांक 12 मई 2026 को आंदोलन के दूसरे चरण में जनपद के समस्त विकास खंडो के शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा जिला अध्यक्ष रमेश देव के मार्गदर्शन में उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन प्रेषित किए गए तथा शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा गया कि विगत कई वर्षों से शिक्षकों की लंबित मागो का निराकरण नहीं हो पा रहा है। जबकि संगठन द्वारा सरकार विभाग एवं शासन को लगातार ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। जिला अध्यक्ष रमेश देव ने कहा कि यदि समय रहते हुए शिक्षकों की लंबित मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो शिक्षक तीसरे चरण में 18 मई 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे

तथा चतुर्थ चरण में 29 मई 2026 को निदेशालय में विशाल धरना प्रदर्शन के पश्चात निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा यदि फिर भी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो 8 जून 2026 को प्रदेश के समस्त शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा देहरादून परेड ग्राउंड से विशाल गर्जना रैली निकालते हुए सचिवालय कूच किया जाएगा ।

आज द्वितीय चरण के आंदोलन में जिला अध्यक्ष रमेश देव,जिला महामंत्री जगदीश तड़ागी ,राजू कुमार, के 0के 0चौबे ,अखिलेश ओली ,आर0सी जोशी, त्रिलोक , हर्ष ,प्रदीप ,देवेंद्र देव, सुरेश कुमार ,रामू जोशी ,महेंद्र अधिकारी ,प्रहलाद सिंह ,बी0सी जोशी सहित दर्जनों शिक्षक प्रतिनिधि शामिल रहे

