Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:मांगों को लेकर आज से राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षकों का कार्य बहिष्कार

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 3, 2025

कार्य बहिष्कार से जाती ,भूमि सर्वे, सीमांकन का काम होगा प्रभावित ।

जनता को उठानी पड़ सकती है दिक्कते।पंचायत चुनाव में भी कर सकते हैं कार्य बहिष्कार।पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर आज मंगलवार से दो दिन तक कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया है। चंपावत राजस्व निरीक्षक राजस्व उप निरीक्षक संघ जिला अध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी व सचिव सुनील मेहरा ने बताया संघ ने राजस्व पुलिस का कार्य नियमित पुलिस को देने और अंश निर्धारण खतौनी को तैयार करने के लिए लैपटॉप, इंटरनेट के लिए डाटा पैक देने की मांग की थी और शासन से पूर्व में भी अनुरोध किया गया था। लेकिन अभी तक शासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई तथा आंदोलन के बाद भी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया । उन्होंने कहा संगठन वर्षा ऋतु ,आगामी पंचायत चुनाव के समय भी पूर्ण कार्य बहिष्कार और कलम बंद हड़ताल करने को लेकर विचार करेगा।

मालूम हो राज्य में करीब 1500 कर्मी है। उनके कार्य बहिष्कार पर चले जाने से जाती समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र बनाने ,भूमि सर्वे ,सीमांकन का काम काफी प्रभावित होगा इसके अलावा राजस्व पुलिस से जुड़े काम भी प्रभावित होंगे। राजस्व कर्मियों के हड़ताल में चले जाने से जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

जरूरी खबरें