Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 27, 2026

मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री।

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है संस्था

मुंबई मे उत्तराखंड के पहाड़ी प्रवासियो के द्वारा चलाई जा रही शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन (Project Beyond Education) के बैनर तले आज चंपावत के जनता हाई स्कूल मुडयानी मे जूनियर औऱ प्राइमरी स्कूल बच्चों के लिए विज्ञान और गणित की सामग्री बाटी गई l

मुंबई की पंजीकृत संस्था के सदस्य श्रीमति पुष्पा बिष्ट, हेमा बिष्ट और रमेश बिष्ट इस दौरान मौजूद रहे l स्कूल के प्रधानाचार्य जी. सी. पंत ने इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए उपस्थित संस्था के सदस्यों के साथ साथ संस्था के संस्थापक कैलाश चंद जी का आभार जताया और कहा कि संस्था इससे पहले भी इस स्कूल को एंड्रॉयड आधारित टीवी सेट दे चुकी है ।जिसका उपयोग स्कूल के बच्चों द्वारा सामुहिक रूप से स्कूल के विभिन्न प्रोजेक्ट में बखूबी किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्था के द्वारा दी सामग्री स्कूल के बच्चों के शैक्षिक विकास में काफी काम आएगी और बच्चों का उत्साहवर्धन करेगी।

कार्यक्रम में जनता स्कूल मुडयानी के प्रबंधक समिति के तारा दत्त पांडे , विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका और बच्चे उपस्थित रहे ।प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन संस्था के सदस्य रमेश बिष्ट ने बताया की यह संस्था कैलाश चंद के निर्देशन में मुंबई के कई स्कूलो के अलावा उत्तराखंड के लोहाघाट, बनबसा, पिथौरागढ औऱ नैनीताल के कई स्कूलो के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद कर रही है तथा स्कूलो को कंप्युटर, लाइब्रेरी तथा पठन पाठन की सामग्री आदि उपलब्ध करा रही है l बिष्ट ने कहा सस्था के प्रयास लगातार जारी है।

जरूरी खबरें