Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामना

रुड़की:नियमितीकरण की मांग लेकर परिवहन मंत्री से मिले सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी। दिया ज्ञापन

स्मार्ट मीटर का विरोध पार्षद और लोगो ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

चंपावत:एसपी चंपावत के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर चम्पावत पुलिस ने किए 81 चालान

नैनीताल:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट हल्द्वानी होगा शिफ्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:पंचायत चुनाव के प्रथम चरण हेतु सुरक्षित मतदान केंद्रों में पहुंची पोलिंग पार्टियां

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 23, 2025

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण हेतु सुरक्षित मतदान केंद्रों में पहुंची पोलिंग पार्टियां जनपद चम्पावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन की तैयारियां पूर्णता की ओर हैं। इसी क्रम में आज विकासखंड लोहाघाट एवं पाटी की सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल अपने-अपने निर्धारित मतदान स्थलों पर पहुंच गईं हैं।विकासखंड लोहाघाट से कुल 85 तथा पाटी से 97 पोलिंग पार्टियां निर्धारित समयानुसार रवाना होकर अपने-अपने मतदान केन्द्रों में सुरक्षित रूप से पहुँच गईं। सभी टीमों को आवश्यक सामग्री के साथ रवाना किया गया है और मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

जरूरी खबरें